गुमला: ज़हरीले सांप के काटने से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | May 30, 2026 सांप काटने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है।पहली घटना बृंदा पंचायत अंतर्गत चरका टांगर गांव की है। यहां 11 वर्षीय बंटी गोप को रास्ते में एक सांप ने पैर में काट लिया जबकि दूसरी घटना केसी पारा गांव की है जहां एक वृद्ध को काम करने के दौरान सांप ने हाथ में काट लिया।