कांगड़ा: कांगड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में मुंदला के बाइक सवार युवक की हुई मौत, मामला दर्ज: डीएसपी
Kangra, Kangra | Nov 21, 2024 कांगड़ा के साथ लगते नगरोटा बगवां थाने के अंतर्गत वीरवार काे साढ़े 5 बजे एक ट्रैक्टर-वाइक की टक्कर हाे गई। इसमें बाइक सवार अक्षय कुमार (22) निवासी मुंदला धार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक खड्ड से रेत-बजरी निकाल कर सुनेहड़ जा रहा था और मोटरसाइकिल चालक अक्षय अपने घर से खोली जा रहा था।