बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में अंबेडकर पार्क में हड़कंप मच गया। यहां संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति अचानक तीन टुकड़ों में टूट गई। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना बच्चों के खेलने के दौरान हुई। बच्चे पतंग उड़ा रहे थे और पतंग का धागा मूर्ति में फंस गया। धागा खींचते समय मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गांव में तनाव फैल गया।