चास: मधुटांड़ जंगल में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, क्राइम सीन सील
Chas, Bokaro | Apr 11, 2026 बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुटांड़ जंगल में नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।शनिवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि कंकाल की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। पूरे क्राइम सीन की घेराबंदी, डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया।