बांसवाड़ा: जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
बांसवाड़ा जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह यादव ने जिले के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल का शनिवार शाम 6 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।