बांसवाड़ा: आकरीया गांव में अधेड़ व्यक्ति खेतों से घर जाते समय पैर फिसलने से नहर में गिरा, लगी चोट, एमजीएच में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र के आकरीया गांव में शनिवार शाम 4:45 बजे खेतों से घर पर जाने के दौरान अधेड़ व्यक्ति का पैर फिसला और नहर में गिरा लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार शाम 7 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि कमजी पुत्र वागला निवासी आकरीया का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।