सिराथू: थुलगुला में रोशनदान की जालियों को तोड़कर एक घर में चोरों ने चुराए कीमती सामान, अलीपुर जीता नहर के पास दोनों गिरफ्तार
3 मार्च को वादी त्रियुगी नारायण ने थाना सैनी में जाकर तहरीर देकर बताया कि उनका घर थुलगुला में है।बताया कि उनके घर के रोशनदान की जालियों को तोड़कर चोर घुसे थे कीमती सामान चुराया है।पुलिस ने अलीपुर जीता नहर के पास देवा और दीपक को गिरफ्तार कर लिया।दोनों थुलगुला के रहने वाले हैं दोनों के पास से चोरी के सामान बरामद कर लिए गए।सोमवार को दोनों का चालान किया गया है।