रामानुजगंज: अवैध डीजल तस्करी मामले में तीसरे आरोपी को किया गया गिरफ्तार
रामानुजगंज शनिवार सनावल पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में पहले बोलेरो वाहन से 540 लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया था और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार आरोपी जाफर हुसैन (23 वर्ष), निवासी बरवाही को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने दूसरे राज्य से कम कीमत पर