महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती, बढ़ा आत्मविश्वास
छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के ग्राम रानाटोला की श्रीमती रोमा बढ़ाई ने बताया कि योजना के तहत हर माह मिलने वाली सहायता राशि से घरेलू खर्च और अपने बच्ची के सुकन्या खाते में जमा करने में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। श्रीमती रोमा बढ़ाई ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
#mahatarivandanyojna #mmacdistrict_cg #chhattishgarh #सुशासन #womenempowerment
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
Mohla Manpur Ambagarh Chowki, Chhattisgarh | Jul 13, 2026