जोकीहाट: जोकीहाट विधायक ने विकास योजनाओं की राशि बंदरबांट मामले में जांच की मांग की
Jokihat, Araria | Jan 20, 2025 जोकीहाट प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की राशि में मची लूट का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले में विधायक शाहनवाज आलम ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग डीएम से की है। उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बीडीओ रणवीर कुमार के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अधीन कार्यरत एक प्रखंड कर्मी के खाते से भारी रकम की लेनदेन हुआ है।