मोहनपुर: मोहनपुर में पुलिस ने छापा मारकर बंगाल से ब्राउन शुगर ला रहे दो सप्लायर सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार
मोहनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश किया है। बंगाल से ब्राउन शुगर लेकर पहुंचे दो सप्लायर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के बड़ा झरना-खरगडीहा कच्ची सड़क का है जिसकी जानकारी देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने रविवार के दोपहर 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।