नीमराना: बीएसएनएल टावर के पास 33 केवी लाइन से हादसे का खतरा, शिफ्टिंग की मांग की गई
Neemrana, Alwar | Jun 22, 2026 नगर पालिका क्षेत्र में बीएसएनएल टावर के पीछे आवासीय इलाके से गुजर रही 33 केवी लाइन चिंता का कारण बनी है। स्थानीय लोगों के अनुसार तार घरों से मात्र 10-15 फीट ऊंचाई पर हैं। आंधी-बारिश में तार झूलने व करंट का खतरा रहता है। वार्ड पार्षद सुमित्रा देवी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ।