*पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत 'बहू-बेटी सम्मेलन' एवं चौपाल का आयोजनः-*
*श्री रवि कुमार,* पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में आज दिनांक 23.08.2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में "मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'बहू-बेटी सम्मेलन' एवं चौपाल का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 एवं 1098 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है, जिससे महिलाएं बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
इस अवसर पर महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मातृशक्ति वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
Rae Bareli, Raebareli | Aug 23, 2026