पूरनपुर: लुकटिहाई में नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई निवासी गर्भवती महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं और पति बिजकुमार अक्सर शराब पीकर घर आता है, मारपीट करता है तथा परिवार के खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता।