नवादा: इचुआ गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान युवक की मौत, आरोप लगाए गए
Nawada, Nawada | Aug 1, 2026 नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की छापेमारी के दौरान 30 वर्षीय मुंद्रिका मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उत्पाद पुलिस ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।