नवादा: 2 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दबोचा आरोपी
Nawada, Nawada | Jul 9, 2026 नवादा। नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बिगहा पुल के समीप हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना का नवादा पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोंदापुर पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध युवक को बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली,