महू के मानपुर वन परिक्षेत्र से लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए चार लोग गिरफ्तार
महू के मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए चार आरोपियों को गुरुवार 2 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सागवान की लकड़ी तथा लकड़ी काटने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार महू विधानसभा क्षेत्र के केलोद रोड पर वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में सागवान की लकड़ी क