चाईबासा: तमिलनाडु से सुरक्षित लौटे पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक,, जिला प्रशासन में पहुंचा घर तक
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की आज सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की गई है। सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की टीम पहले से उनकी अगवानी एवं आवश्यक सहायता के लिए मौजूद रही। स्टेशन पर उनकी कुशलक्षेम लेते हुए घर तक पहुंचाया गया।