दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने सिविल लाइन रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे जिले में चल रहे “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्ति दतिया अभियान” के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।