कांके: 19 जुलाई को होने वाले झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक।
Kanke, Ranchi | Jul 17, 2026 झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, राँची द्वारा 19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होने वाली झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपायुक्त राँची, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार एक बैठक का आयोजन रांची समाहरणालय में शुक्रवार को किया गया। इसकी जानकारी शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दिया गया ।