घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने कुचला!
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों ने कार चालक पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रसूलाबाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Derapur, Kanpur Dehat | Aug 7, 2026