गोरखपुर: डी.डी.यू. विश्वविद्यालय में गाय-भैंस पालना अब मना, नियम तोड़ने पर 15 हजार जुर्माना और घर खाली करने की सजा
गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब कोई भी शिक्षक या कर्मचारी विश्वविद्यालय परिसर या आवास में गाय या भैंस नहीं पाल सकेगा। नियम तोड़ने वालों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उनका आवास तत्काल खाली कराया जाएगा।