गोविंदपुर: गोविंदपुर विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर गोविंदपुर चौक स्थित गड्ढे को भरवाया
गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान के द्वारा रविवार को गोविंदपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर से सटे अस्पताल व हाई स्कूल जाने वाले प्रमुख सड़क पर बने गड्ढे में जमे कीचड़ को जेसीबी के माध्यम से साफ करवा कर उसमें ट्रैक्टर से रेत व हाईवा ट्रक से चिप्स भरवाकर सुचारू रूप से मार्ग पर आवागमन को शुरू करवाया गया है।