कटनी नगर: महापौर के नेतृत्व में घंटाघर रामलीला मंचन को मिला स्थाई मंच, सुलभ काम्प्लेक्स की भी सौगात
नगर के प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केंद्र रघुनाथ गंज वार्ड स्थित घंटाघर क्षेत्र में आज रविवार दोपहर 12 बजे विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात मिली। महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मिथिलेश जैन सहित जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।