अलवर: 86 किमी सुपर एक्सप्रेस-वे से कोटपूतली-अलवर सफर 45 मिनट में कटेगा
Alwar, Alwar | Jun 15, 2026 अलवर। पनियाला से बड़ौदामेव तक बनने वाले 86 किलोमीटर लंबे सुपर एक्सप्रेस-वे का निर्माण अब तेज गति से चल रहा है। परियोजना पूरी होने पर कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और अलवर जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस-वे शुरू होने से कोटपूतली से अलवर का सफर मात्र 45 मिनट में हो सकेगा।