चांपा: महिला की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉ. ने महिला को मृत घोषित किया, पोस्टमॉर्टम किया गया
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के पोड़ीकला गांव में महिला की तबियत खराब होने पर महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉ. ने महिला को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, चांपा थाना क्षेत्र के पोड़ी कला गांव निवासी सरोजनी बाई चौहान की अचानक तबियत खराब हो गई।