ज़मानिया: गाजीपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराई, घटना की जानकारी देते एसपी सिटी राकेश मिश्रा
गाजीपुर में तीर्थ यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। सभी घायलों को गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।