करहल: करहल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
करहल तहसील क्षेत्र में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वहीं डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी। वही समाधान दिवस में सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 15 समस्याएं सुनने के बाद 10 समस्या का मौके पर डीएम एसपी ने निस्तारण किया।