बल्देवगढ़: नगर के मुख्य बाजार में दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर, बड़ा हादसा होने से टला
बल्देवगढ़ नगर के मुख्य बाजार में दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा होने से टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक चार पहिया वाहन जो कि टीकमगढ़ से छतरपुर की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक अल्टो कार जिसमें दोनों चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। उक्त हादसे में लोग बाल बाल बच गए।