मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में भैंस बचाने दौड़ा किसान, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम
Moth, Jhansi | Jun 1, 2026 चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खेरों निवासी 50 वर्षीय किसान घनश्याम कुशवाहा की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह भैंस को ट्रैक पर जाने से रोकने के लिए उसके पीछे दौड़े थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है, जबकि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।