बदरवास: एनवारा गांव में पिता-पुत्र आंगन में गांजा उगा रहे थे, पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया, पिता फरार
शिवपुरी जिले की बदरवास थाना पुलिस ने ग्राम एनवारा में दबिश देकर एक युवक को उसके घर में गांजे के पेड़ उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से साढ़े 5 किलो से अधिक हरे गांजे के पौधे बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं आरोपी का पिता पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।