बदरवास: बदरवास में धूमधाम से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव, 2 मई को निकलेगी शोभायात्रा
भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम भगवान का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज बदरवास द्वारा धूमधाम और भव्यता से मनाया जाएगा। ब्राह्मण समाज द्वारा दो मई को बदरवास नगर में विशाल भव्य चल समारोह और शोभा यात्रा निकाली जाएगी।जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के विप्रजन सम्मिलित रहेंगे।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान और मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।