दतिया: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, आरोपी चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | Apr 19, 2026 दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना ग्वालियर-झांसी हाईवे पर गांधारी तिराहे के पास शाम करीब 6:30 बजे हुई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने रविवार सुबह 10 पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।