झालरापाटन: झालावाड़ में 3 माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मी हड़ताल पर, शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर, सफाई व्यवस्था ठप
झालावाड़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।हड़ताल के कारण झालावाड़ शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। कचरा पॉइंट से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।कर्मचारी अपनी मांगों पर कायम हैं। वे तीन महीने का बकाया वेतन और बढ़ी हुई सैलरी की मांग कर रहे ह