भभुआ: गैंगस्टर मामले में फरार आरोपित को पकड़ने यूपी की पुलिस भभुआ थाना पहुंची
Bhabua, Kaimur | Dec 26, 2025 गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा आरोपी को पकड़ने भभुआ थाना यूपी की पुलिस पहुंची है। शुक्रवार 12 बजे को भभुआ थाना पहुंचे रामनगर थाना के एएसआई विनोद सिंह ने कहा कि भभुआ शहर के वार्ड 23 के गुलाम रसूल अंसारी के पुत्र असलम अंसारी के खिलाफ काफी पूर्व से रामनगर थाना में मामला दर्ज है। और काफी समय से फरार चल रहा है। इस मामले में वाराणसी कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया।