जांजगीर: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा।कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना से संबंधित शिकायतों