कामडारा: नशे में पति बना हैवान: तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या, शादी वाले घर में छाया मातम
Kamdara, Gumla | Apr 14, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के टोंगरी टोली गांव में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नशे की हालत में पति ने अपनी ही पत्नी की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान शांति कंडुलना (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति ग्लेडसन कंडुलना बताया जा रहा है। सोमवार की रात घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।