शाहजहांपुर: स्कूलों में चला 'फायर ऑडिट' अभियान, छात्रों को सुरक्षा के गुण सिखाए गए
आगामी गर्मी के मौसम (फायर सीजन) में आग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, लखनऊ के आदेशानुसार स्कीम नं.-02 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शैक्षणिक संस्थानों का फायर ऑडिट किया और