रफीगंज: चेंव और भेटनीयां पंचायत में विकसित भारत समृद्ध बिहार अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन
“विकसित भारत समृद्ध बिहार” अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड की चेव पंचायत एवं भेटानिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 22 काउंटर लगाए गए, जहां आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंगलवार अपराह्न 3:00 बजे अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया।