महसी: बढैया गांव के पास तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली किशोरी की लाश, पुलिस कार्यवाही में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र के बढैया गांव के पास तालाब में 14 वर्षीय किशोरी काजल का शव शनिवार सुबह करीब 9 बजे उतराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया और वैधानिक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने एक दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की दर्ज कराई थी।