ललितपुर: युवक की मौत के संबंध में मृतक के कल्याणपुरा निवासी मामा ने मेडिकल कॉलेज में दी जानकारी
नाराहट निवासी भांजे खाना खाने के बाद पुलिया की तरफ टहलने चले गए तभी वह पुलिया से नीचे गिर गए जिनका इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ललितपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई, तब प्राइवेट वाहन से ललितपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।