परसवाड़ा: मोहगांव माल में वन विभाग के बेदखली नोटिस से किसानों में दहशत, 50 साल से खेती करने का दावा
परसवाड़ा तहसील के ग्राम मोहगांव माल में वन विभाग द्वारा जारी बेदखली नोटिस के बाद वर्षों से खेती कर रहे ग्रामीणों में रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। घने जंगलों के बीच बसे इस गांव के अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों का कहना है कि वे करीब 50 वर्षों से वन भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। अब वन विभाग ने उनके वनाधिकार दावों को पर्याप्त साक्ष्य