खानपुर: खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र में देर रात आए आंधी-तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, कई पेड़ धराशाही हुए
खानपुर कस्बे सहित क्षेत्र में देर रात आये आंधी तूफान ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया जिसके चलते कई पेड़ धराशाही हो गए। क्षेत्र के ग्रामीणों ने आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि तेज आंधी तूफान के कारण बैसार गांव में आम का पेड़ गिर गया वहीं करनवास गांव में नीम का पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण किसानो की फैसले खेत में ही भीग गई ।