स्याना: क्षेत्र के ग्राम खादमोहन नगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं
Siyana, Bulandshahr | Jul 26, 2026
क्षेत्र के ग्राम खादमोहन नगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी। रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने गांव के किसानों की समस्या सुन जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।