मुंगेर: प्राइवेट बस स्टैंड में नगर निगम की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया
Munger, Munger | May 7, 2026 शहर के प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में गुरुवार दोपहर नगर निगम ने अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी। अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर अतिक्रमित स्थलों पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान रोड इंस्पेक्टर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने संबंधित लो