सिंगरौली: भोपाल भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत उपाध्यक्षा अर्चना नागेंद्र सिंह ने सीएम मोहन यादव के हाथों ली भाजपा की सदस्यता
आज सिंगरौली जिले की कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है बता दे की भोपाल भाजपा कार्यालय पर सिंगरौली जिले के जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्षा अर्चना नागेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है सदस्यता ग्रहण के दौरान सिंगरौली जिले से चितरंगी विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं अन्य मंत्री गण पदाधिकारी गण मौजूद रहे।