सिंगरौली: राजस्व, पुलिस, नगर निगम की सयुक्त टीम ने जिले में विस्फोटक सामग्री का भण्डारण, परिवहन, एवं लायसेंस रिनूवल की चेकिंग व किया भौतिक सत्यापन
दिनांक 06.02.2024 को जिला हरदा म.प्र. में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से काफी धन-जन की हानि हुई है। उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिलो में संचालित विस्फोटक सामग्री का भण्डारण, परिवहन एवं लायसेंस रिनूवल आदि कि चेकिंग व भौतिक सत्यापन करने के निर्देश जारी किये गये जिसके परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राजस्व, पुलिस, नगर निगम की सयुक्त टीम गठित कर जिले में विस्फोटक सामग्री का भण्डारण, परिवहन, एवं लायसेंस रिनूवल आदि की चेकिंग व भौतिक सत्यापन करने की कार्यवाही की गई ।