हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ई-रिक्शा ने बाइक सवार शिक्षक को मारी टक्कर, घायल
हाईवे में नगर पंचायत कार्यालय के समीप अनियंत्रित तेज रफ्तार ईरिक्शा ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। इस घटना में शिक्षक को गंभीर चोटें लगी है। कस्बे की डालडा मिल के पास रहने वाले सोनू सिंह मुख्यालय में संचालित महर्षि विद्या मंदिर कॉलेज में शिक्षक हैं। बीती रात करीब 7.30 बजे यह बाइक लेकर किसी कार्य से नगर पंचायत कार्यालय के समीप गए थे।