राजमहल: बोरियों-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में झारखंड पुलिस के जवान समेत तीन की मौत
बोरियों-तीनपहाड़ मुख्य पथ स्थित चतरा धोगड़ा के आगे क्रेशर के निकट शनिवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।