कुरावली: कुरावली क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान की तिजोरी का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी
कुरावली नगर में घिरोर मार्ग पर एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरों द्वारा लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली गई। घटना की तहरीर थाना में दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे CO सच्चिदानंद और थाना अध्यक्ष ललित सिंह भाटी ने टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है।